Latestमध्यप्रदेश

IMD Rain Alert विदा होने से पहले मानसून की वापसी, इन तीन संभागों में तेज बारिश का अलर्ट

IMD Alert मध्‍य प्रदेश के कई शहरों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। कई जगह जल जमाव के हालात बने। अब प्रदेश से मानसून विदा होने वाला है लेकिन विदा होने से पहले एक बार वापसी करके मानसून तेज बारिश की सौगात दे सकता है। 2 अक्टूबर को तीन संभाग जबलपुर, शहडोल, रीवा में बारिश की संभावना है। वर्षा का सीजन शनिवार को (एक जून से लेकर 30 सितंबर तक) औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

उधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस होने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को मुरैना और शिवपुरी जिले से मानसून की विदाई हो गई। अक्टूबर के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश से मानसूनके वापस होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इन मौसम प्रणालियों के असर से नमी आने की वजह से रविवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा शुरू होने के आसार हैं।

शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में पांच, मंडला में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी तक 998.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 1043.4 मिमी. के मुकाबले चार प्रतिशत कम है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में अभी तक 904.7 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 877.3 मिमी. की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। हालांकि, अभी भी प्रदेश के छह जिले गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा एवं सीधी में सामान्य से 24 से लेकर 37 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

उधर, कोंकण-गोवा के तट पर अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी आने लगी है। इस वजह से एक अक्टूबर से जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इस सीजन में एक जून से लेकर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 945.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षा 949.5 मिमी की तुलना के समकक्ष

Back to top button