FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

IMD Heavy Rain Alert कटनी जबलपुर सहित 13 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में शुक्रवार को भारी वर्षा हो सकती है। जबलपुर, नर्मदापुरम, रायसेन सहित 13 जिलों में अत्‍यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 16 जिलों में आरेंज और 15 जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है।
रेड अलर्ट वाले जिले
जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी एवं पन्ना जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आरेंज अलर्ट वाले जिले

रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड एवं दतिया जिले में अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट दिया गया है।
यलो अलर्ट वाले जिले
सीधी, सिगरौली, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना एवं श्यौपुरकलां जिले में मध्यम से भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अति कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। मानसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, मेरठ, हमीरपुर, उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बनी मौसम प्रणाली से होकर बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अति कम दबाव के क्षेत्र के काफी मंद गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने हुए उत्तर-पूर्वी मप्र और उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर पहुंचने के आसार हैं। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

Back to top button