Imd Alert मध्यप्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में

Imd Alert उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पंजाब, हरियाणा से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल के कुकुमसेरी में पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे।
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पांच से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इसके प्रभाव से मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में दिन का तापमान कम होने से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक लेकिन एक दिन पहले की तुलना में दो डिग्री कम है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण यातायात, खासकर रेल संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पांच से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इसके प्रभाव से मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में दिन का तापमान कम होने से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है।








