Site icon Yashbharat.com

IIT New Delhi से अच्छी खबर: मध्य प्रदेश के विद्यार्थी अब आइआइटी दिल्ली से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे

images 23

IIT new Delhi से एक अच्छी खबर आई है। मध्य प्रदेश के विद्यार्थी अब आइआइटी दिल्ली से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आइआइटी दिल्ली द्वारा तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के साथ मध्य प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंटरनेट आफ थिंग्स, ब्लाकचेन टेक्नोलाजी एवं कंप्यूटर विजन के क्षेत्र में सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं।

प्रशिक्षण के बाद आइआइटी दिल्ली व मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा संयुक्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आइआइटी दिल्ली को प्रत्येक कोर्स के लिए प्रति विद्यार्थी 18 हजार 900 रुपये का भुगतान तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के द्वारा भारत सरकार की संकल्प योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

इसमें प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क के रूप में जमा करने होंगे, जो प्रशिक्षण पूर्ण करने पर विद्यार्थी को वापस कर दिए जाएंगे

Exit mobile version