नौकरी करनी है, तो सुबह 10 बजे पहुंचना होगा ऑफिस, प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा
नौकरी करनी है, तो सुबह 10 बजे पहुंचना होगा ऑफिस, प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा

नौकरी करनी है, तो सुबह 10 बजे पहुंचना होगा ऑफिस, प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा। सरकारी दफ्तरों में काम काज का समय अब बदल गया है। सुबह 10 बजे से अब शाम 6 बजे तक दफ्तर खुले रहेंगे। राज्य सरकार के इस आदेश के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। ये निर्देश मध्यप्रदेश में लागू हो गया है। जहां राज्य सरकार ने ऑफिस टाइम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि अब प्रदेश के सरकारी दफ्तर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। इसे लेकर कार्मिक (सामान्य प्रशासन विभाग) विभाग ने आदेश जारी किया है।
सरकारी दफ्तरों के समय को लेकर दिल्ली की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश सरकार भी सख्त हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रेदश के सभी सरकारी कर्मचारियों के समय को लेकर आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को अब ऑफिस समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा। आदेश के अनुसार अब सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ऑफिस में रहना होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और कार्यालयों के प्रमुखों को समय पर ऑफिस में हाजिर होने का कहा गया है।आपको बता दें कि इसके पहले कोरोना काल में सरकारी ऑफिसों का समय सप्ताह में 5 दिन किया गया था। इसके बाद आज यानी बुधवार 26 जून को सरकारी ऑफिसों को लेकर आदेश जारी हुआ है। जारी किए गए आदेश में यह स्पष्ट है कि अब सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ऑफिस में रहना होगा।








