FoodHealth

अगर आप रात में देर तक जागती है तो वह भूख लगना आम बात है इसीलिए अपने किचन में इस बुक को मिटाने के लिए रखे कुछ चीज

अगर आप रात में देर तक जागती है तो वह भूख लगना आम बात है इसीलिए अपने किचन में इस बुक को मिटाने के लिए रखे कुछ चीज आज के समय में अधिकतर घरों में महिलाएं काम निपटाने के चक्कर में देर रात तक जागती हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपकी रात को आंख खुल जाती है और फिर कुछ खाने का मन करता है। लेकिन इस स्थिति में प्रॉपर खाना बनाने का मन नहीं करता। बस मन करता है कि कुछ ऐसा मिल जाए, जिससे भूख और क्रेविंग दोनों ही शांत हो जाए। साथ ही उसे बनाना ना पड़े। अगर बनाए भी तो वह झटपट तैयार हो जाए ताकि आपको बहुत मेहनत व समय बर्बाद ना करना पड़े। वैसे भी भूख शांत करने के लिए आधी रात को घर से बाहर निकलकर कुछ खाने के लिए ढूंढने का मन नहीं करता। ऐसे में सबसे बेस्ट ऑप्शन यह है कि आप अपनी किचन में कुछ चीजों को हमेशा स्टोर करके रखें। यह चीजें आपको अचानक देर रात लगने वाली भूख के साथ-साथ आपके टेस्ट बड को भी शांत करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी किचन में जरूर रखना चाहिए, ताकि आप अचानक लगने वाली भूख को तुंरत शांत कर सकें-

ड्राई फ्रूट्स

यह आपको दोबारा फिलिंग अहसास कराने का एक हेल्दी और टेस्टी तरीका है। आप अपने घर में कुछ नट्स जैसे बादाम, मखाने व पिस्ता आदि रख सकती हैं। यह खाने में भी टेस्टी लगते हैं और आपके शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं। साथ ही इनके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

अगर आप रात में देर तक जागती है तो वह भूख लगना आम बात है इसीलिए अपने किचन में इस बुक को मिटाने के लिए रखे कुछ चीज

इंस्टेट फूड
food for night inside

आजकल मार्केट में कई तरह के इंस्टेंट फूड मिलते हैं। यह देर रात की भूख को शांत करने का एक ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आप इंस्टेंट पोहे से लेकर ओट्स तक को अपनी किचन पैंट्री में जगह दे सकती हैं। अगर आपको हल्की भूख लगी हो, लेकिन आप कुक करने के मूड में नहीं हैं तो इनका सेवन किया जा सकता है।

चॉकलेट
food for night inside

चॉकलेट का सेवन हमें खुशी और रिलैक्स महसूस कराता है। ऐसे में अगर आप मीठे की दीवानी हैं और रात के समय आपका कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो ऐसे में आप चॉकलेट खा सकती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप इसके एक या दो पीस ही लें। अधिक चॉकलेट का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

क्या आपके किचन में भी कॉकरोच का आतंक है पर क्यों क्या एक वास्तु का कारण है आईए जाने

जरूर रखें फल
food for night inside

आप अपनी किचन में कुछ फल जैसे सेब, नाशपाती आदि को जरूर रखें। आधी रात को जब आपको भूख लगती हैं तो इन्हें खाना भी एक अच्छा आईडिया है। सिर्फ एक सेब का सेवन आपको फिलिंग का अहसास कराएगा। साथ ही इनके सेवन से आपको अपनी हेल्थ के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा।

Back to top button