घर छोड़ जा, नहीं तो बेटे और तुझे मार डालूंगी: बहू की हिंसा का शिकार हुई सास

घर छोड़ जा, नहीं तो बेटे और तुझे मार डालूंगी: बहू की हिंसा का शिकार हुई सास

घर छोड़ जा, नहीं तो बेटे और तुझे मार डालूंगी: बहू की हिंसा का शिकार हुई सास। शहर के शिंदे की छावनी इलाके में एक बेरहम बहू ने अपनी सास को बाल पकड़कर घसीटा। जमीन पर पटककर उसे लात-घूंसे मारे। इतना ही नहीं अपने पति को पिता व भाई और इनके साथ आए गुंडों से पिटवाया। गनीमत रही कि आसपास रहने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया। इन लोगों के चंगुल से वृद्धा और उसके बेटे को बचा लिया। पीड़िता वृद्धा का कहना है कि उनकी बहू वृद्धाश्रम भेजने पर उतारू है, इसलिए वह बेटे पर दबाव बनाती है।

घर छोड़ जा, नहीं तो बेटे और तुझे मार डालूंगी

सरला ने बताया कि उनकी बहू कहती है कि घर छोड़ जा। घर नहीं छोड़ा तो तुझे और तेरे बेटे को जान से मार डालूंगी। उसने यह तक धमकी दी कि उसकी सुपारी दे दी है।

इंदरगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप

सरला ने बताया कि ऐसे मामले में भी इंदरगंज पुलिस ने लापरवाही बरती है। पहले दिन मां-बेटे शिकायत लेकर पहुंचे तो एफआइआर की जगह, एनसीआर काटकर चलता कर दिया गया। अगले दिन एफआइआर की गई। सरला ने कहा कि मेरे आरोप एफआइआर में नहीं लिखे गए। आरोपियों ने राजनीतिक रसूखदारों से सिफारिश कराई थी।

 

 

Exit mobile version