Latest

अगर आप भी मेकअप की शौकीन हो और अपने मेकअप प्रोडक्ट्स की देखभाल करना चाहते हो तो अपना यह टिप्स

अगर आप भी मेकअप की शौकीन हो और अपने मेकअप प्रोडक्ट्स की देखभाल करना चाहते हो तो अपना यह टिप्स

मेकअप करना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए वे ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी मार्केट से कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स भी खरीद लेती हैं।

कुछ महिलाएं फुर्सत के साथ तरह-तरह से नए मेकअप लुक को ट्राई करना पसंद करती हैं, तो कई महिलाएं ऑफिस जाने के लिए जल्दबाजी में तैयार होना उनकी मजबूरी सी बन जाती है।

वहीं कई महिलाएं ऐसी भी मौजूद हैं, जो केवल मेकअप प्रोडक्ट्स को शौकिया तौर ही खरीद लेती हैं।

लेकिन वे ये नहीं जानती हैं कि उनका इस्तेमाल किस तरह से करना चाहिए।

अगर आप भी मेकअप की शौकीन हो और अपने मेकअप प्रोडक्ट्स की देखभाल करना चाहते हो तो अपना यह टिप्स

इसी कारण वे मेकअप प्रोडक्ट्स ऐसे ही बेकार पड़े रह जाते है और एक्सपायर हो जाते है, जैसे कि मस्कारा।

मस्कारा एकमात्र ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो बहुत ही कम समय में सूख जाता है।इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से उस सुखे पड़े मस्कारा को पहले जैसा नया कैसे बना सकती हैं।

कैसे बनेगा नए जैसा

  • सूखे हुए मस्कारा को नए जैसा बनाने के लिए आप सबसे पहले मस्कारा के वोंड को बाहर निकाल लें।
  • इसके बाद आप इसमें बेबी ऑयल की कम से कम 4 से 5 बूंदे डालें।
  • इसके लिए आप ड्रॉपर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • साथ ही बेबी ऑयल की कम से कम 2 से 3 बूंदे आप मस्कारा वोंड पर लगे स्पूली ब्रश पर डालें।
  • इसके बाद आप मस्कारा की बोतल को अच्छी तरह से बंद कर दें और शेक करें।
  • इस तरह बंद करने से प्रोडक्ट में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पायेगा।

Back to top button