katniLatest

दो दिन में नोटिस वापस नहीं लेने पर सराफा एसोसिएशन करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल, विधायक क़ो सौंपा ज्ञापन

दो दिन में नोटिस वापस नहीं लेने पर सराफा एसोसिएशन करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल, विधायक क़ो सौंपा ज्ञापन

कटनी। दो दिन में नोटिस वापस नहीं लेने पर सराफा एसोसिएशन करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल, विधायक क़ो ज्ञापन सौंपा। कुछ दिनों से जिले की जी.आर पी थाना माधव नगर नगर, रंगनाथ चौकी पुलिस द्वारा सराफा व्यवसायियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

अन्य प्रदेश या अन्य जिलो में जो स्वर्ण व्यवसाई कटनी में आकर व्यापार करते है उन व्यापारियों को भी पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है और बिल बाउचर दिखाने के बाद भी पुलिस द्वारा बाउचर अमान्य कर दिया जाता है और अवैध बसूली भी की जाती है।

आए दिन नए चोरी को बड़ा कर स्वर्ण व्यवसायियों को परेशान किया जाता है 18 अगस्त को कई व्यापारी भाइयों को माधव नगर पुलिस द्वारा नोटिस भेजे गए | जिसमे सन – 2022 से लेकर अभी तक का आय व्यय पुस्तिका, गिरवी पुस्तिका मांगी गई, जिससे सराफा एसोसियेशन द्वारा कल सोमवार को सांकेतिक बाजार बंद किया गया।

आज सराफा एमोसियेशन द्वारा विधायक संदीप जायसवाल को ज्ञापन देकर सराफा व्यवासियो को पुलिस द्वारा प्रताडित किये जाने की जानकारी दी गई। एवं निवेदन किया गया की आगे से व्यवासियो को पुलिस द्वारा प्रताड़ित न किया जाये । सराफा एसोसियेशन द्वारा पुलिस प्रशासन का हमेशा सहयोग रहा हैँ l

Back to top button