Latest

‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल’: जुबान फिसलने पर तेजस्वी पर बरसे जीतन राम मांझी; बोले- ‘राजीव-लालू जी को भी न दे दें श्रद्धांजलि’

‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल’: जुबान फिसलने पर तेजस्वी पर बरसे जीतन राम मांझी; बोले- ‘राजीव-लालू जी को भी न दे दें श्रद्धांजलि’

पटना: बिहार की राजनीति में जुबानी जंग और तीखे हमलों का दौर लगातार जारी है। पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने के बाद राजनीतिक गलियारों में बड़ा बवंडर खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस चूक पर जोरदार पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर बेहद तल्ख और तंजभरा बयान जारी किया है।

दशरथ मांझी की जगह ले लिया ‘जीतन राम मांझी’ का नाम

सोमवार को आरजेडी कार्यालय में ‘पर्वत पुरुष’ दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था:

  • संबोधन में चूक: जब तेजस्वी यादव मंच से अपने संबोधन की शुरुआत करने आए, तो उन्होंने दशरथ मांझी के स्थान पर “जीतन राम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित…” कहकर भाषण शुरू कर दिया।

  • तुरंत किया सुधार: मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा टोके जाने पर तेजस्वी यादव ने तुरंत अपनी भूल स्वीकार की और सही नाम लेकर भाषण जारी रखा। लेकिन तब तक राजनीतिक तीर चल चुके थे।

 जीतन राम मांझी का तीखा तंज: “रात वाला नशा उतरा नहीं”

जैसे ही यह वाकया सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, जीतन राम मांझी ने एक्स (X) हैंडल पर मोर्चा संभाल लिया और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला:

“नशा शराब में होती तो नाचती बोतल… लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था, इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे। नशा कुछ भी करा सकता है।”

Back to top button