IAS Officer Transfer: यूपी में 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, हटाए गए एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी

yogi

IAS Officer Transfer: यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, हटाए गए एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी उत्तर प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटाया गया है। वह आयुष घोटाले में ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में थे। इसके अलावा कानपुर के कमिश्नर राजशेखर का तबादला किया गया है।

 

दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें सचिव कृषि बनाया गया है। लोकेश एम कानपुर के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर के कमिश्नर बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  कानपुर देहात की 'भोगनीपुर' विधानसभा सीट का सियासी समीकरण: बीजेपी के पास हैट्रिक लगाने का मौका, जानें 1991 से 2022 तक का चुनावी इतिहास