Site icon Yashbharat.com

मैं जानता हूं,ट्रंफ टैरिफ के लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ेगी; लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।

Press Conference Live: भारत का एक्शन नपा-तुला, जिम्मेदारी भरा और गैर-उकसावे वाला’-ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश सचिव

मैं जानता हूं,ट्रंफ टैरिफ के लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ेगी; लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक जवाब दिया है कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी कीमत चुकानी पड़े, देश अपने स्वाभिमान पर अडिग रहेगा।

मैं जानता हूं,ट्रंफ टैरिफ के लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ेगी; लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।
पीएम मोदी के बयान से साफ है कि भारत अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुकेगा। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। वह भारत को झुकाना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि हम नहीं झुकेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सबसे आगे है। मैं उसके लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं।

पीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकारी की प्राथमिकता में किसान, मछुआरे और पशुपालक हैं। उनके हितों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। मैं जानता हूं कि मुझे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं उसके लिए भी तैयार हूं। आज का भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वीडियो में सुनें पीएम मोदी ने क्या कहा…

स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में क्या बोले पीएम

एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जैव विविधता को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। सरकारें इसके संरक्षण के लिए अनेक कदम उठा रही हैं, लेकिन डॉ. स्वामीनाथन ने एक कदम आगे बढ़कर जैव-खुशी का विचार दिया। आज हम यहां इसी विचार का उत्सव मना रहे हैं। डॉ. स्वामीनाथन कहते थे कि जैव विविधता की ताकत से हम स्थानीय लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।

Exit mobile version