Hydrabad Video Viral : बिरयानी पसन्द नही आई तो वेटर को जड़ा थप्पड़, फिर चले वाइपर कुर्सी डंडे

Hydrabad Video Viral : बिरयानी पसन्द नही आई तो वेटर को जड़ा थप्पड़,। हैदराबाद में आजकल खाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। कभी यहांं बिना बोन मैरो के परोसे गए मटन से नाराज बराती शादी तोड़ते दिखते हैं तो कभी कुछ। अब यहां के एक मशहूर ग्रैंड होटल में अधपकी बिरयानी को लेकर विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक परिवार नए साल का जश्न मनाने के लिए होटल में गया था। वह वहां परोसी गई बिरयानी से संतुष्ट नहीं थे। जब परिवार ने खाने के पके न होने की शिकायत दी तो होटल कर्मचारी भड़क गए और मारपीट पर उतर आए।

कुर्सी और वायपर का इस्तेमाल
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ए चंद्रशेखर ने बताया कि गुस्से में ग्राहकों में से एक ने वेटर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। वहीं, अगर वायरल वीडियो की बात करें तो होटल कर्मचारी वायपर और कुर्सियां जैसे सामान का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

 

 

 

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
रिपोर्ट के अनुसार, एबिड्स पुलिस ने आरोपी वेटरों और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 509 (एक महिला की विनम्रता का अपमान करने के इरादे से अधिनियम) के तहत उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया है।

यह है कथित घटना
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरी घटना एबिड्स के मशहूर ग्रैंड होटल में घटी। यहां धूलपेट इलाके का एक परिवार होटल में खाना खाने गया था। इन लोगों ने बिरयानी के पके न होने पर दोबारा पका कर लाने के लिए कहा। जब फिर बिरयानी लाई गई तब भी वह अधपकी ही थी। इस पर परिवार ने कर्मचारियों से सवाल करने शुरू कर दिए। इस पर बहस इतनी बढ़ गई कि एक ग्राहक ने वेटर  को थप्पड़ मार दिया। वेटर ने तुरंत अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

छह लोग गिरफ्तार
होटल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर ग्राहकों पर लाठियों से हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें महिलाओं को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में इन लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया

Exit mobile version