महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद नए उपमुख्यमंत्री का शपथग्रहण शनिवार को पूरा हो गया। अजित की जगह अब उनकी पत्नी राज्य की डिप्टी सीएम बन गई हैं। लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इससे पहले उन्हें दोपहर में राकांपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार कोई महिला डिप्टी सीएम बनी हैं।
ऐसे में यह जानना अहम है कि सुनेत्रा पवार कौन हैं? बारामती के ‘दादा’ अजित पवार से इतर उनकी अपनी क्या पहचान रही है? उनका पारिवारिक इतिहास क्या रहा है? अजित पवार से उनकी शादी कैसे हुई? सुनेत्रा की राजनीति में कब एंट्री हुई?
एक राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद सुनेत्रा पवार राजनीति से दूर ही रहीं। पवार परिवार से जुड़ने के बाद भी उन्होंने अपना ध्यान सामाजिक कार्यों में लगाया और बारामती के करीब पवार खानदान के पैतृक गांव काठेवाड़ी में कई कार्य कराए। खासकर साफ-सफाई को लेकर। उनके कार्यों की वजह से 2006 में काठेवाड़ी को निर्मल ग्राम का दर्जा दिया गया और घोषित किया गया कि यह गांव खुले में शौच से मुक्त हो गया है।
क्या है सुनेत्रा पवार का राजनीतिक इतिहास?
सुनेत्रा का परिचय शुरुआत में ही राजनीति से हो गया, क्योंकि उनके पिता बाजीराव पाटिल महाराष्ट्र के मजबूत नेता थे। वहीं, उनके भाई पदमसिंह बाजीराव पाटिल 1980 के दशक में महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे ताकतवर नेताओं में से एक रहे। पदमसिंह कई बार विधायक रहने के साथ-साथ सांसद भी रहे। वे 80 के दशक में ही महाराष्ट्र के गृह मंत्री भी बने। सुनेत्रा के भाई पदमसिंह को महाराष्ट्र की राजनीति में दबंग छवि के नेता के तौर पर जाना जाता है। यानी सुनेत्रा पवार परिवार में आने से पहले ही एक मजबूत राजनीतिक परिवार से जुड़ी थीं।
अजित पवार से शादी की क्या है कहानी?
सुनेत्रा पवार के 1983 में ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद 1985 में उनकी शादी अजित पवार से हुई। इस रिश्ते के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दरअसल, पदमसिंह उस दौरान महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े नेताओं में से थे। वहीं, शरद पवार भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके थे। दोनों ही नेताओं में अच्छी दोस्ती थी। यही दोस्ती बाद में रिश्ते में बदली, जब पदमसिंह ने बहन सुनेत्रा का रिश्ता शरद पवार के भतीजे अजित से तय कर दिया। अजित और सुनेत्रा पवार के दो बेटे हुए। बड़े बेटे का नाम पार्थ पवार और छोटे बेटे जय हैं।
-
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से चलाए जा रहे 480 अकाउंट ब्लॉक, सोनम वांगचुक के नाम पर फैलाए गए डीपफेक वीडियो -
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान: ‘यह सीधी लोकतंत्र और Gen-Z की जीत’ -
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर से सीजेपी का बड़ा ऐलान: ‘वी हैव डन इट’ -
ब्रेकिंग -धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा… PM मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के बाद बड़ा फैसला -
धार: इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, खरमोर अभयारण्य से दूर होगी रेल लाइन; रेलवे तलाश रहा नए रूट -
क्या देश के हर बुजुर्ग को मिलेगी न्यूनतम पेंशन? संसद में सरकार ने दिया जवाब, साफ की स्थिति -
PM मोदी की सेल्फी रील ने रचा इतिहास: 24 घंटे में मिले 303 करोड़ व्यूज; आईशोस्पीड (IShowSpeed) का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त -
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में गिरी, अरन्या गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम -
गूगल पर $1 अरब के जुर्माने से भड़के ट्रंप: EU को दी चेतावनी, कहा- “अमेरिका यूरोप की गुल्लक नहीं; चुकाने होंगे भारी टैरिफ” -
Bhind Crime News: ‘पटिया वाले बाबा’ के प्रसाद के नाम पर दी जहरीली बर्फी, नहीं खाया तो टल गई बड़ी वारदात; सुरपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी -
Train Cancelled: गुजरात और मुंबई में आफत की बारिश: जलभराव से कई ट्रेनें रद्द, बस संचालकों ने बढ़ाया किराया; यात्रियों की जेब पर बढ़ा भारी बोझ -
पंजाब की सियासत में बड़ा भूचाल: रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे से केंद्र में खाली हुआ पंजाब का कोटा, 2027 चुनाव के लिए बीजेपी का मास्टरप्लान -
नरसिंहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूरी पर निकले 3 मजदूरों की मौके पर मौत; इलाके में पसरा मातम -
मौत को छूकर टक से वापस आया युवक: हरदोई में चलती ट्रेन के पहियों के नीचे गिरा शराबी; लोको पायलट ने ऐसे रचा ‘चमत्कार’ -
जीआरएमसी ग्वालियर में रोटेशन लागू: 4 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष; हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी नेत्र रोग विभाग में फंसा पेच -
AI और साइबर सुरक्षा पर कड़ा प्रहार: पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले में पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश, चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज -
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लॉन बाउल्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, महिला पेयर्स इवेंट में दक्षिण अफ्रीका को दी मात -
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को झटका: पीडब्ल्यूडी के चिंतामण फोरलेन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दो महीने में ही उखड़ने लगा सीसी रोड -
डिंडौरी जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: चूहामार दवा खाए मरीज को चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप, नर्सिंग अधिकारी निलंबित, अधिकारियों को नोटिस -
गंदगी फैलाई तो खैर नहीं: कटनी में लागू हुआ अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026; कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त चेतावनी- होटल, अस्पताल व मैरिज गार्डन कराएं पंजीयन, सड़कों पर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना
