India vs Afghanistan Under 19 World Cup भारत अंडर 19 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

India vs Afghanistan Under 19 World Cup 2026, IND U19 vs AFG U19 LIVE Cricket Updates and Score: भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में 311 का लक्ष्य पार कर अफगानिस्तान को पराजित कर बाहर का रास्ता दिखाते हुए फाइनल की टिकट ले ली है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 4 विकेट पर 310 रन बनाए। फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक जड़कर अफगानिस्तान को बड़े स्कोर क पहुंचाया। भारत के एरोन जॉर्ज ने शतक बनाया जबकि वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा ने 93 गेंद पर 110 और उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंद पर 101 रन बनाए। उस्मान सादात ने 39 और खालिद अहमदजई 31 रन बनाकर आउट हुए। अजीजुल्लाह मियाखिल ने 12 रन बनाए। अब्दुल अजिज 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारतीय टीम 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

भारत की प्लेइंग 11: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान।

वेदांत त्रिवेदी ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर भारत की झोली में जीत डाल दी। भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। अब फाइनल में छह फरवरी को उसकी भिड़ंत इंग्लैंड से होगी।

खातिर स्टानिकजई 37वां ओवर लेकर आए। एरोन जॉर्ज ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद एरोन जॉर्ज ने हेलमेट उतारकर बल्ला उठाया, लेकिन ज्यादा जश्न नहीं मनाया। भारतीय टीम ने खड़ी होकर ताली बजाई।

Exit mobile version