IND VS NZ रिकार्ड 23 छक्कों के साथ टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए, ईशान का शतक
तिरुअनंतपुरम IND VS NZ भारत ने टी-20 सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 272 रन का टारगेट दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। उसकी ओर से 23 छक्के लगे।
ईशान का 42 बॉल पर शतक, सूर्या की फिफ्टी; फर्ग्यूसन को 2 विकेट
ईशान किशन ने 43 बॉल पर 103 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 10 छक्कों के सहारे 239.53 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 बॉल पर 210.00 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। कीवियों की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटके।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी फॉर्म का लोहा मनवा लिया है। केरल के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में ईशान ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार शतक जड़ दिया है।