Latest
HSRP को लेकर दिल्ली में मचा बवाल, वेबसाइट हैक कर पांच घंटे तक किया गया इस्तेमाल

नई दिल्लीए ऑटो डेस्क। HSRP Dealer website Hacked: दिल्ली में HSRP और कलर कोडेड स्टीकर लागू होने के बाद रोज एक नई परेशानी उभर कर सामने आ रही है, मिली जानकारी के मुताबिक एचएसआरपी डीलर की हैक कर नंबर प्लेट और कलर.कोडेड स्टिकर की बुकिंग में करीब पांच घंटे तक सेंध लगाई गई है। बता दें दिल्ली परिवहन विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नौ जिलों में एक अभियान के तहत वाहन पर और कलर कोडेड स्टिकर ना होने पर करीब 239 चालान जारी किए थे।







