Hospital Fire अस्पताल के NICU में शॉर्ट सर्किट के चलते आग, वार्ड में भर्ती 18 बच्चे सकुशल

04 07 2023 ashoknagar news fire news

Hospital Fire अस्पताल के NICU में आग। मध्यप्रदेश के अशोकनगर से बड़ी खबर आई है। यहां शासकीय अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में सोमवार की रात अचानक शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। हालांकि आग एक बार्नर में लगी जिसकी ऊपर एक नवजात शिशु रखा हुआ था। जब समय आगजनी की घटना हुई उस समय एसएनसीयू वार्ड में 18 बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। अंदर से नर्सों द्वारा जब सुरक्षा गार्डों को आवाज दी गई तो आनन-फानन में कोई विकल्प न बचने के कारण तत्काल मैनलाइन को बंद करते हुए जो अग्निशमन यंत्र रखे थे उनसे आग को बुझाया गया।

इस अफरातफरी के माहौल में अंदर एक बच्चे को फीडिंग करा रही मां ने जब यह दृश्य देखा तो वह अपने बच्चे को लेकर चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी की अंदर आग लग गई। इसके बाद बड़ी संख्या में जिन लोगों के बच्चे अंदर भर्ती थे, वह सब लोग गेट पर आ गए।

अफरातफरी के माहौल में वार्ड में जिस तरफ आगजनी की घटना हुई थी वहां भर्ती बच्चों को दूसरी तरफ शिफ्ट किया गया। इसके बाद तत्काल अभिभावकों की नाराजगी को दूर करने के लिए एक एक अभिभावक को अंदर बुलाते हुए बच्चों को दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें-  कनाडा में बड़ा हादसा: अल्बर्टा के सैन्य अड्डे पर वार-गेम प्रैक्टिस के दौरान तेजी से फैली भीषण आग, 4 सैनिकों की मौत और 39 घायल