Latestमध्यप्रदेश

175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा सबसे ऊंचा फ्लायओवर 70 फीट ऊंचा डबल डेकर फ्लायओवर ब्रिज

175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा सबसे ऊंचा फ्लायओवर 70 फीट ऊंचा डबल डेकर फ्लायओवर ब्रिज इंदौर-उज्जैन रोड के लवकुश चौराहे पर बन रहा डबलडेकर फ्लायओवर प्रदेश का सबसे ऊंचा फ्लायओवर होगा। जमीन से इसकी अधिकतम ऊंचाई 70 फीट होगी। आमतौर पर जो ब्रिज बनते है,उनकी ऊंचाई 30 से 40 फीट तक होती है। इस ब्रिज की ऊंचाई की वजह मेट्रो ट्रेन ट्रेक है। तय मापदंडो के अनुसार मेट्रो ट्रेक से 20 फीट ऊंचाई पर ही ब्रिज की भुजा बनाई जा सकती है।

175 करोड़ रुपये की लागत

ब्रिज की लागत 175 करोड़ रुपये है। पहली बार 24 मीटर का स्पाॅन इसके लिए बनाया जा रहा है,ताकि सड़क पर चलने वाले यातायात को भी परेशानी न हो। ब्रिज के दोनों तरफ 12-12 मीटर की चौड़ी सड़कें भी रहेगी।175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा सबसे ऊंचा फ्लायओवर 70 फीट ऊंचा डबल डेकर फ्लायओवर ब्रिज मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम इंदौर से उज्जैन तक छह लेन रोड बना रहा है,जो अरबिंदो अस्तपाल चौराहे से शुरू होगा।

यह भी पढ़े : 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा क्वालिटी के साथ आया Realme का बाप Redmi Note 14 Pro Max 5G smartphone

70 फीट ऊंचा डबल डेकर ब्रिज

बाणगंगा से सांवेेर की दिशा में बनने वाले ब्रिज की ऊंचाई 70 फीट रहेगी, इसलिए उसकी लंबाई भी सवा किलोमीटर से ज्यादा है, ताकि वाहनों को ढलान और चढाई का सामना ज्यादा न करना पड़े। ब्रिज छह लेन बनेगा। गांधी नगर चौराहा से एमआर-10 की तरफ बनने वाले ब्रिज की ऊंचाई मेट्रो ट्रेक से नीचे रहेगी। चौराहे पर मेट्रो स्टेशन भी बन रहा है। इंदौर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि ब्रिज के दोनो भुजाएं तैयार हो रही है। मध्य हिस्से का काम सबसे आखिर में किया जाएगा। प्रदेश में स्टेट हाइवे पर यह पहला डबल डेकर ब्रिज इंदौर में बन रहा है।

यह भी पढ़े : 1 लाख रुपए से भी कम में Middle Class परिवारों का सपना पूरा करने मार्केट में आई Maruti की Alto 800 सुपर मॉडल कार

Back to top button