Latest

MP Lok Sabha Phase-2 Election Live: 6 बजे तक 54.83% मतदान, होशंगाबाद में 63 तो खजुराहो में 55 फीसदी वोट, केंद्रीय गृहमंत्री बोले ‘आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले’

MP Lok Sabha Phase-2 Election Live: 6 बजे तक 54.83% मतदान, होशंगाबाद में 63 तो खजुराहो में 55 फीसदी वोट, केंद्रीय गृहमंत्री बोले 'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले'

MP Lok Sabha Phase-2 Election Live: 6 बजे तक 54.83% मतदान, होशंगाबाद में 63 तो खजुराहो में 55 फीसदी वोट, केंद्रीय गृहमंत्री बोले ‘आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले’।  इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजगढ़ की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि रोडमलजी को बड़े अंतर से जिताना है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। इस चरण में होशंगाबाद, रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह और टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान हुआ है। इन 6 सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मध्‍य प्रदेश के कई शहरों में सुबह से ही मतदाताओं में उत्‍साह देखा गया है। अनेक स्‍थानों पर दूल्‍हा-दुल्‍हन विवाह से पहले, बरात से पहले एवं बाद भी वोट डालते पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजगढ़ की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि रोडमलजी को बड़े अंतर से जिताना है। आप समझो कि आशिक का जनाजा है, बड़ा आदमी है, जरा धूम से निकालना। दिग्विजय बड़े नेता हैं, सम्मान जैसी लीड से हराकर उनकी विदाई करना है। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ वाले करें। शाह ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ठुकराने के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के पश्चात से चर्चा में आई राजगढ़ लोकसभा सीट प्रदेश सहित देश में चर्चित है। लेकिन अमित शाह के इस बयान के बाद राजनीति और अधिक गरमाती हुई दिखाई दे रही है।

बीते तीन चुनावों में मध्य प्रदेश की इन छह सीटों पर मतदान
सीट का नाम 2024 (पांच बजे तक) 2019 2014
54.58% (6 सीटों पर) 67.77% (6 सीटों पर) 55.65% (6 सीटों पर)
दमोह 53.66% 66.57% 50.15%
होशंगाबाद 63.44% 74.17% 65.76%
खजुराहो 52.91% 68.28% 51.36%
रीवा 45.02% 60.33% 53.84%
सतना 55.51% 70.71% 62.68%
टीकमगढ़ 57.19% 66.57% 50.15%

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के घोघरा मतदान केंद्र में एक साथ दो दूल्हे मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। इसके बाद बरात लेकर रवाना हुए। यह क्षेत्र वनांचल है इसके बाद भी लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता है। दूल्हे वीरन आदिवासी एवं कृपाल आदिवासी ने बरात ले जाने से पहले मतदान किया। उनके इस काम को काफी सराहा गया।

पांच बजे तक मध्य प्रदेश में 54.83% मतदान हो गया है। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।
दमोह 53.66%
होशंगाबाद 63.44%
खजुराहो 52.91%
रीवा 45.02%
सतना 55.51%
टीकमगढ़ 57.19%

 

रीवा लोकसभा से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ने सेमरिया मतदान केंद्र पर वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा और कांग्रेस से नीलम मिश्रा ने अपना मतदान किया। दोनों ही नेताओं ने खुद की जीत के दावे भी किए हैं। 2024 के इस बार लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बीजेपी की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरे सांसद जनार्दन मिश्रा पिछले दो बार के सांसद हैं तो वहीं कांग्रेस की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरीं नीलम अभय मिश्रा ने चुनावी रण में उतरकर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कीं।

दमोह में घोड़ा लेकर मतदान करने पहुंचे दूल्हे राजा

दमोह लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए लोग पूरे उत्साह और जोश से मतदाता शामिल होकर मतदान कर रहे हैं। इनमे दूल्हे- दुल्हन भी पीछे नहीं है, जो वैवाहिक व्यस्तताओं के बीच मतदान करने पहुंच रहे हैं। जबेरा क्षेत्र के माड़नखेड़ा मतदान केंद्र में अनोखा नज़ारा देखने मिला जंहा एक दूल्हा घोड़ी चढ़कर मतदान केंद्र पहुंचा। दूल्हा नरेंद्र सिंह पिता रज्जू सिंह ने मतदान किया उसके बाद दुल्हन लेने के लिए रवाना हुआ।

दमोह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रहली नगर की निवासी 93 वर्षीय लक्ष्मी रानी सोनी ने बूथ क्रमांक 224 पर उत्साह पूर्वक मतदान किया।

 

सागर जिले में विदाई से पहले मतदान करने पहुंची दुल्हन – फोटो : सोशल मीडिया
मतदान के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय पर्व की एक तस्वीर जनपद पंचायत मझगवां से भी आई है जहां ग्राम पंचायत मझगवां के पोलिंग बूथ क्रमांक 95 में शादी के बाद आकांक्षा गुप्ता ने मतदान किया और बाद में उनकी विदाई की गई। मझगवां निवासी आकांक्षा गुप्ता ने विदाई से पहले मतदान की इच्छा जाहिर की। जिसे परिवार वालों ने पूरा किय़ा। इसके बाद उसकी विदाई की रस्म अदा की गई।

रामबाई ने डाला वोट
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा की पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार ने हिनौता गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। वे बसपा से विधायक थीं।

दूल्हा पहुंचा मतदान केंद्र

दमोह जिले के हटा ब्लॉक अंतर्गत दमोतीपुरा पंचायत के मतदान केंद्र में दमोतीपुरा निवासी तरुण यादव की आज बारात जानी थी। दूल्हे बनने के बाद तरुण पहले मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान कर दुल्हन को लेने रवाना हुए।

 

मध्य प्रदेश में तीन बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान हो गया। सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 55.79 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं रीवा में तीन बजे तक 37.55 फीसद लोगों ने ही वोट डाला है। बता दें कि छह सीटों पर दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।

तीन बजे तक कहां कितना मतदान

दमोह 45.69%
होशंगाबाद 55.79%
खजुराहो 43.89%
सतना 47.68%
टीकमगढ़ 48.76%
रीवा 37.55%

विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, फिर हुई विदाई

मतदान के प्रति उत्साह की एक बेहतरीन तस्वीर सतना से सामने आई है। उचेहरा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिथौराबाद अंतर्गत अतरवेदिया गांव में रोशनी पिता कैदीलाल कुशवाहा की रात में बरात आई थी। आज सुबह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई होने वाली थी तब रोशनी ने परिजनों से कहा कि वो पहले वोट डालेगी,फिर ससुराल जाएगी। परिवार वालों ने बेटी की भावनाओं का सम्मान किया और दुल्हन के वेश में ही अपने पति नीरज कुशवाहा के साथ पोलिंग बूथ क्रमांक 176 पर पहुंच वोटिंग किया। इसके बाद धूमधाम से कंचनपुर कोठी के लिए विदाई हुई। सभी लोगों ने रोशनी की सराहना की है।

Back to top button