Latest

अचानक कटनी पहुंचे विष्णुदत्त शर्मा, कार्यकर्ताओं से ली जानकारी, पोलिंग बूथ तथा मतगणना केंद्र का भी लिया जायजा

अचानक कटनी पहुंचे विष्णुदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं से ली जानकारी, पोलिंग बूथ तथा मतगणना केंद्र का लिया जायजा

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से खजुराहो कटनी लोकसभा में एक बार फिर कमल खिलेगा। हम सभी जनसेवा के संकल्प को दोगुनी गति पूरा करने जुटे रहेंगे। यह बात आज देर शाम अल्प प्रवास पर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद एवं खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी श्री विष्णुदत्त ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते कही।

IMG 20240426 WA0060 1

उन्होंने कटनी जिले में आज संपन्न हुए मतदान की जानकारी ली तथा यहां सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। सहज माहौल में प्रदेशाध्यक्ष ने उपस्थित भाजपा जनों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की इसके अलावा कुछ पोलिंग बूथ तथा कृषि उपज मंडी स्ट्रांग रूम भी पहुंचे तथा यहां मौजूद अधिकारीगणों से तैयारियों की भी जानकारी ली।

IMG 20240426 WA0073 IMG 20240426 WA0103

जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने सभी की ओर से प्रदेशाध्यक्ष जी का स्वागत किया तथा श्री शर्मा को विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। जिला कार्यालय पहुंचने पर
जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति सूरी, लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, सहसंयोजक पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, अश्वनी गौतम आशुतोष शुक्ला, अम्बरीष वर्मा, आशीष गुप्ता, अभिषेक ताम्रकार, वागीश आनंद, श्रेहा खंडेलवाल, विक्रम खम्परिया, रौनक खंडेलवाल, सीमा जैन, नवाब खान, मृदुल मिश्र, यञदत्त मिश्रा संकल्प तिवारी आदि भाजपा जन मौजूद थे।

IMG 20240426 WA0097

Back to top button