Latestमध्यप्रदेश

उच्च माध्यमिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया, DPI ने जारी की काउंसलिंग की समय सारणी

उच्च माध्यमिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया DPI ने जारी की काउंसलिंग की समय सारणी

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने काउंसलिंग की समय-सारिणी जारी कर दी है। बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें 16 विषयों में 4052 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके अलावा करीब साढ़े चार हजार पद बैकलाग के हैं। इस तरह करीब साढ़े आठ हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें हाल में मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा वर्ष 2023 के गणित विषय के संशोधित परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए 15 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है ।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने काउंसलिंग की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसमें प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड एवं स्कूल विकल्प का चयन 15 से 18 जुलाई तक होगा। इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन जिला स्तर पर 22 से 24 जुलाई तक होंगे। दस्तावेज अपलोड के साथ ही स्कूल विकल्प चयन भी किया जाना है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों का चयन करना अनिवार्य होगा। अगर निर्धारित तिथि तक चयनित अभ्यर्थी कार्यवाही पूरी नहीं करते हैं तो वे नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

Back to top button