फेसबुक में हीरोगिरी पड़ी भारी – आई एम कमिंग टू रतलाम, गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा पुलिस की गिरफ्त में
फेसबुक में हीरोगिरी पड़ी भारी - आई एम कमिंग टू रतलाम, गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा पुलिस की गिरफ्त में

फेसबुक में हीरोगिरी पड़ी भारी – आई एम कमिंग टू रतलाम, गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा पुलिस की गिरफ्त में आया। लेनदेन के मामले में बालाजी होटल के संचालक जितेंद्र राठौड़ का अपहरण कर धमकाने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा को बीती रात गिरफ्त में ले लिया। हालांंकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो में सुधाकर मराठा ने रतलाम में तय कार्यक्रम में आने की बात कही थी।
हाट रोड स्थित मंदिर पर आरती में मराठा के आने की संभावना थी। यहां पुलिस उसकी तलाश करती रही थी। इस बीच, मराठा ने रतलाम आने का दावा किया, तो पुलिस एक्शन में आ गई।
बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे रतलाम आते समय सालाखेड़ी पुलिस चौकी पर मराठा को पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर लेकर चली गई। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
जारी वीडियो में मराठा ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर कहा था कि जब जितेंद्र राठौड़ बात करने आया, तब उनके साथ एक पूर्व पुलिसकर्मी भी था। राठौड़ पर लेनदेन के कई मामले चल रहे हैं। तीन दिन से मामला चल रहा था। मेरे घर पुलिस नहीं आई। मैं इंदौर में अपने तय कार्यक्रम में शामिल होता रहा। मुझे रोकने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। मराठा ने कट्टरपंथियों व कांग्रेस नेता का भी जिक्र किया।
यह है मामला
न्यू रोड स्थित होटल बालाजी व मिडवे ट्रीट के संचालक फरियादी जितेंद्र राठौड़ ने छह सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने वर्ष 2014 में आरोपी चंदू शिवाना निवासी शास्त्री नगर से हुंडी ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। उसके बदले 2019 तक 2 करोड़ रुपये ब्याज सहित चंदू शिवानी को वापस कर चुके हैं।
इसके बाद भी शिवाना ने डरा धमकाकर कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाकर 1.67 करोड़ रुपए की नगद लेनदेन की लिखापढ़ी से 6.96 करोड़ रुपए में होटल बालाजी खरीदने का फर्जी स्टाम्प तैयार कर लिया था।
यह मामला सिविल न्यायालय में चल रहा है। 26 अगस्त को घर के बाहर से आरोपित मनोज वर्मा व उसका साथी पाटिल ने आकर सुधाकर राव मराठा का हवाला देकर जबरन सुनील दुबे के घर लेकर गए थे। वहां गैगस्टर सुधाकर मराठा, सुनील दुबे, सीए रवि डफरिया व प्रॉपर्टी ब्रोकर चंदू शिवानी का पुत्र सन्नी शिवानी बैठे थे।








