Heavy Rainfall in Katni कटनी जिले में चहुंओर जलाप्लावन से हालात बनने लगे हैं। कई साल बाद सावन की झड़ी लगी है। बीते 12 घण्टे से टूटी बारिश की बूंद नहीं टूटी। कटनी शहर की बात करें तो सभी प्रमुख नदियों सहायक नदियों का जलस्तर बाढ़ जैसा नजर आ रहा है। बीते दिन शाम करीब 6 बजे से आज सुबह 6 बजे तक पानी अनवरत बरस रहा है। रात में महापौर प्रीति सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक शहर में निकले तथा हालत का जायजा लिए कई जगह पानी भरने की खबर पर नगर निगम और जिला प्रशासन का अमला जागता रहा पानी निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था भी बनाई गई। इधर मौसम विभाग ने अभी भी अगले 8 घण्टे तेज बारिश की सम्भावना व्यक्त की है। सागर पुलिया मंगल नगर गायत्री नगर खिरहनी अंडर पास सहित कटनी सिमरार सिमरोल नदी के किनारे स्थानों पर पानी खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा है। शहर की प्रमुख कटनी नदी में जल स्तर बढ़ गया है। सागर पुलिया में पानी भर जाने के कारण एक पुलिस वाहन एवं एक कार फांसी हुई है साथ ही जगन्नाथ चौक से घंटाघर रोड में भी जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है. तेज बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम कटनी के अधिकारियों से चर्चा कर नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगे कर्मचारियों को भारी बारिश के चलते सतर्क रहने हेतु दूरभाष पर निर्देशित किया साथ ही कटनी नदी के समस्त घाटों की निगरानी निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए जल स्तर बढ़ने की स्थिति में निचले स्तर की बस्तियों को खाली करने के लिए पूर्व से तैयार रहने की बात कही।