Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latest

बलिया में रूह कंपा देने वाला हादसा: मैजिक पलटी तो ऊपर से चढ़ गया बेकाबू ट्रक, आर्केस्ट्रा टीम के 4 कलाकारों की मौत

बलिया में रूह कंपा देने वाला हादसा: मैजिक पलटी तो ऊपर से चढ़ गया बेकाबू ट्रक, आर्केस्ट्रा टीम के 4 कलाकारों की मौत। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर इनई गांव के पास एक मैजिक वाहन के पलटने और फिर ट्रक की चपेट में आने से आर्केस्ट्रा टीम के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक कई लोगों के सिर को कुचलते हुए निकल गया।

King Kobra: दराज खोला तो निकला सोने की अंगूठी पहना हुआ कोबरा, नजारा देख उड़े घर वालों के होश; फिर जो हुआ…

बलिया में रूह कंपा देने वाला हादसा: मैजिक पलटी तो ऊपर से चढ़ गया बेकाबू ट्रक, आर्केस्ट्रा टीम के 4 कलाकारों की मौत

बरात से लौट रही थी टीम

जानकारी के अनुसार, नरही स्थित ‘मुस्कान आर्केस्ट्रा’ के कुल 13 सदस्य छपरा के भगवान बाजार में एक शादी समारोह में अपनी प्रस्तुति देकर वापस लौट रहे थे। बुधवार तड़के जब उनकी मैजिक गाड़ी इनई गांव के पास पहुंची, तो वह अचानक असंतुलित होकर पलट गई।

काल बनकर आया बेकाबू ट्रक

मैजिक के पलटते ही वाहन में सवार लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में आर्केस्ट्रा टीम के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। आर्केस्ट्रा संचालक अशोक राम ने बताया कि मृतकों में तीन महिला डांसर शामिल हैं।

मृतकों की पहचान

हादसे का शिकार हुए सभी कलाकार लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  1. राहुल

  2. अवधेश

  3. प्रीति (डांसर)

  4. सोनी (डांसर)

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का छपरा सदर अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि