Health Insurance: नहीं लिया हेल्थ इंश्योरेंस तो पड़ेगा पछताना, ये है सही उम्र इंसयोरेन्स की

Health Insurance आज के समय में हर व्यक्ति के लिए जरूरी हो गया है। यह महंगे इलाज के चलते आने वाले खर्चों को कवर करता है। साथ ही किसी मेडिकल इमरजेंसी में आपकी आर्थिक सेहत को अच्छा रखता है। वित्तीय सलाहकार अकसर लोगों को सलाह देते हैं कि जल्द से जल्द आपको एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ले लेना चाहिए। आज हम आपको उन सात कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आपको 30 साल से पहले हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए।

कंपनी द्वारा दिए जाने वाले हेल्थ इंश्योरेंस में कम कवर Health Insurance

आमतौर पर संगठित क्षेत्र में नौकरी करने वाले कई लोग केवल इसीलिए हेल्थ इंश्योरेंस नहीं कराते हैं कि उन्हें कंपनी की ओर से ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। आजकल के इलाज के खर्च को देखते हुए पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी हो गया है।

अगर आप 25 साल की उम्र में 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं तो उसका प्रीमियम आमतौर पर 5000 रुपये के करीब आता है। 35 के होने पर ये 6000 रुपये और 45 के होने पर ये 8000 रुपये तक पहुंच जाता है। इस कारण जल्द से जल्द आपको हेल्थ इंश्योरेंस ले लेना चाहिए।

Health Insurance

आज के समय में लाइफस्टाइल में काफी बदलाव हो गया है। इस कारण 45 की उम्र में होने वाली डायबिटीज, हार्ट अटैक और अन्य बीमारियां युवा लोगों को भी आसानी हो रही हैं। इस वजह से हेल्थ इंश्योरेंस लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आर्थिक सुरक्षा Health Insurance

आज के समय में किसी छोटी बीमारी होने पर हॉस्पीटल जाने पर हजारों-लाखों का खर्च आ जाता है। वहीं, अगर आपको कोई बड़ी बीमारी हो जाती है तो आपकी पूरी सेविंग जा सकती है।

टैक्स की बचत Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस आपकी टैक्स बचत में बड़ी भूमिका निभाता है। इनकम टैक्स की धारा 80D के तहत आपको अपने और पत्नी एवं बच्चों के लिए प्रीमियम भरने पर 25,000 रुपये तक की और माता-पिता के लिए प्रीमियम भरने पर 50,000 रुपये तक की छूट मिलती है।

जल्द ही इश्योरेंस लेने का फायदा Health Insurance

30 साल तक आमतौर पर किसी भी व्यक्ति को कोई बीमारी नहीं होती है। इस कारण बेहद कम प्रीमियम पर आपको अधिक कवरेज मिल जाता है और साथ ही बीमारियों के कवरेज का कोई वेटिंग पीरियड भी नहीं होता है।

Exit mobile version