Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpurराष्ट्रीय

Health: घर में बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी ‘कैरेमलाइज्ड अनियन पिज्जा’, भूल जाएंगे मार्केट का स्वाद

 

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

पिज्जा डो बनाने की सामग्री
85 ग्राम बेसन, 90 ग्राम पानी, चुटकी भर नमक
टॉपिंग्स के लिए सामग्री
30 ग्राम कद्दूकस किया मॉजरेला चीज़, 15 ग्राम स्लाइसेज में कटा बैंगन, 30 ग्राम मशरूम, 30 ग्राम चेरी टमैटो, 30 ग्राम कटा प्याज, कुछ बारीक कटे मिक्स्ड नट्स, थोड़ा सा ऑरगेनो औऱ चिली फ्लेक्स
विधि :

  • डो बनाने के लिए एक बड़े बोल में पिज्जा डो की सारी सामग्री लेकर मुलायम आटा गूंध लें।
  • बेकिंग डिश पर बेकिंग पेपर फैलाएं। चम्मच या हाथ की मदद से आटे से 3 बड़ी लोइयां बनाकर पिज्जा की शेप दें। इस आटे से लगभग 3 मीडियम साइज के पिज्जा तैयार होंगे।
  • अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर करीब पिज्जा बेस को 5 मिनट तक बेक करें।
  • पैन में मक्खन डालकर प्याज को कैरेमलाइज्ड करें।
  • पिज्जा बेस के ऊपर एक-एक कर टॉपिंग की सारी सामग्री सजाएं। अवन में इसे पांच मिनट और माइक्रोवेव करें। अब इस पर ऊपर से ऑरेगेनो और चिली फ्लेक्स डालकर सजाएं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम