FEATUREDव्यापार

HDFC Bank Q4 FY26 Results: 19,221 करोड़ मुनाफा, 13 रुपये डिविडेंड का ऐलान

HDFC Bank Q4 FY26 Results: 19,221 करोड़ मुनाफा, 13 रुपये डिविडेंड का ऐलान। देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के शानदार नतीजे जारी किए हैं। बैंक ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है और 13 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

HDFC Bank Q4 FY26 Results: 19,221 करोड़ मुनाफा, 13 रुपये डिविडेंड का ऐलान

मुनाफे में जोरदार बढ़त

31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) सालाना आधार पर 9.1% बढ़कर 19,221.1 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 17,616.1 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष (FY26) में बैंक का कुल मुनाफा 10.9% बढ़कर 74,671.3 करोड़ रुपये हो गया।

 निवेशकों को डबल फायदा

बैंक ने 13 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इससे पहले अगस्त 2025 में 2.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया जा चुका है। इस तरह पूरे साल में निवेशकों को प्रति शेयर कुल 15.50 रुपये का लाभ मिला है।

कब मिलेगा डिविडेंड?

डिविडेंड के लिए 19 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में बैंक के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। तय समय के भीतर राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

 एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस एनपीए (GNPA) घटकर 1.15% रह गया, जो पिछले साल 1.33% था। वहीं नेट एनपीए 0.38% पर आ गया है। यह बैंक की मजबूत लोन रिकवरी को दर्शाता है।

 अन्य वित्तीय आंकड़े

नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 3.2% बढ़कर 33,080 करोड़ रुपये
नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.38%
गैर-ब्याज आय 13,200 करोड़ रुपये

तेजी से बढ़ रहा नेटवर्क

31 मार्च 2026 तक बैंक की बैलेंस शीट 43,649 अरब रुपये तक पहुंच गई है। बैंक के डिपॉजिट में 14.4% की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में बैंक देश के 4,175 शहरों में 9,689 शाखाओं और 21,172 से ज्यादा एटीएम के जरिए सेवाएं दे रहा है।

सहयोगी कंपनियों का प्रदर्शन

बैंक की सहयोगी कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

HDB Financial Services: 750 करोड़ मुनाफा
HDFC Life: 500 करोड़ मुनाफा
HDFC AMC: 620 करोड़ मुनाफा

कुल मिलाकर, एचडीएफसी बैंक के नतीजे मजबूत ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी और निवेशकों के लिए आकर्षक रिटर्न का संकेत देते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम