राष्ट्रीय

HDFC Bank और इंडियन ओवरसीज बैंक ने घटाया MCLR, जानिए कितना सस्ता होगा आपका लोन

नई दिल्ली, एजेंसी। HDFC बैंक ने शुक्रवार को सभी टेन्योर के लिए MCLR में 10 आधार अंकों की कटौती की। इसकी दरें शुक्रवार यानी आज से प्रभावी होंगी। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, रेट कट के बाद ओवरनाईट MCLR 7 फीसद पर है, एक महीने जबकि एक महीने के लिए यह 7.05 फीसद और तीन महीने का MCLR 7.10 फीसद है।

छह महीने एक साल और दो साल का MCLR क्रमशः 7.20 फीसद, 7.35 फीसद और 7.45 फीसद पर है। मालूम हो कि बैंक ने रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया, ऐसे में HDFC बैंक का यह फैसला 1 दिन बाद आया है। बैंक आमतौर पर हर महीने MCLR की समीक्षा करते हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में 1 अगस्त से अपने MCLR को 10 बीपीएस से कम करने की घोषणा की है।

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने शुक्रवार को बेस रेट में 0.10 फीसद की कटौती की। आईओबी ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा, हमारे बैंक की एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट कमेटी ने बेस रेट को मौजूदा 9.45 फीसद से घटाकर 9.35 फीसद करने का फैसला किया है।

Back to top button