क्या आपने कभी सोचा भी है की केक को कई महीनो तक स्टोर करके रखा जा सकता है आइए जाने कैसे कर सकते हैं केक को स्टोर

क्या आपने कभी सोचा भी है की केक को कई महीनो तक स्टोर करके रखा जा सकता है आइए जाने कैसे कर सकते हैं केक को स्टोर
वर्ल्ड फेमस आर्मेनियन केक के बारे में आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसमें ऐसा क्या खास होता है कि लोग इसे एक बार खाने के बाद बार-बार इसकी तारीफें करते हैं। पिछले 100 सालों से यूरोप के Czech Republic में रहने वाली एक फैमिली केक की इस रेसिपी का सीक्रेट जानती है। फूड फेस्टिवल में Ekaterina Chalova और प्रेरणा टंडन से हमारी खास मुलाकात हुई उन्होंने हमें बताया कि वो ये स्पेशल आर्मेनियन केक वो स्पेशली वहां से import करती हैं और इस केक की खासियत के बारे में उन्होंने हमारे साथ कई बातें भी शेयर की। इस केक की खास बात ये है कि आप इसे 8-9 महीनों तक स्टोर कर सकती हैं। ये चीनी से नहीं बल्कि खास शहद से बनाया जाता है। आर्मेनियन केक का base क्रंची होता है। इसकी topping में कुछ खास नहीं होता लेकिन इसमें 6 लेयर्स होती हैं और इसकी हर लेयर का स्वाद अलग होता है। और उसमें जो डाला जाता है वही इसके स्वाद को खास बनाता है। हालांकि हमने Ekaterina से कई बार ये पूछा कि आप क्या खास डालकर इसे बनाती हैं जो लोगों को ये इतना पसंद है तो उन्होंने हमें अपने सारे केक के बारे में बाताया कि उनके पास कितनी तरह के केक हैं और उनका टेस्ट कैसा है।
1. शहद अखरोट से बना केक (honey walnut cake)
Honey walnut केक का स्वाद उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जिन्हें अखरोट पसंद हैं। अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है और ये सभी मेवों का राजा भी है और शहद आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानते ही हैं। वैसे जब आप इस केक को टेस्ट करते हैं तो आपको शहद में डूबे हुए अखरोट का स्वाद तो आता ही है साथ ही जब आप का क्रंची टुकड़ा मुंह में डालते हैं तो बस फिर इस स्वाद के आगे आपको और कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा।
क्या आपने कभी सोचा भी है की केक को कई महीनो तक स्टोर करके रखा जा सकता है आइए जाने कैसे कर सकते हैं केक को स्टोर
2. ग्लूटेन फ्री केक (gluten free cake)
जिन्हे मीठा खाने के वजह से वजन बढ़ने की चिंता होती है या जिन्हे ग्लूटेन से एलर्जी है उनके लिए ये ग्लूटेन फ्री आर्मेनियन केक सबसे बेस्ट ऑपशन है इसे भी शहद से बनाया जाता है। इसे आप फ्रिज में 8-9 महीनों तक स्टोर कर सकती हैं। इनमें कैलोरी भी कम होती है और ये पचने में भी आसान होता है।
3. शहद और कोको से बना केक (honey cocoa cake)
जिन लोगों को चॉकलेट और डार्क चॉकलेट पसंद है उनके लिए ये honey cocoa cake बनाया गया है। कोको के बीज को भूनकर इसे बनाया जाता है। शायद आप ये नहीं जानते होंगीं कि कोको आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है। कोको एंटीऑक्सीडेंट होता है इससे स्किन पर ग्लो भी आता है। इसे खाने से आपका मूड भी एनर्जेटिक रहता है।








