Site icon Yashbharat.com

पुलिस की वर्दी में छुपा हैवान: इंस्पेक्टर ने शादी का वादा करके रेप किया, पीड़िता की दर्दनाक दास्तान

As per the data shared by the Pune City Police th 1737661664537

पुलिस की वर्दी में छुपा हैवान: इंस्पेक्टर ने शादी का वादा करके रेप किया, पीड़िता की दर्दनाक दास्तान राजस्थान के भरतपुर में एक सर्किल इंस्पेक्टर पर युवती से रेप के बाद शादी का झांसा देने फिर मुकर जाने का आरोप लगा है।

पीड़िता की तहरीर पर कुम्हेर के तत्कालीन थानाधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि CI ने अपने पुलिस अधिकारी मित्र के साथ मिलकर मुझे और मेरे परिवार को झूठे केस में जेल भिजवा दिया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा- मैं अलवर के अरावली विहार की रहने वाली हूं. साल 2022 में महेंद्र सिंह राठी की पोस्टिंग बतौर थानाधिकारी कुम्हेर में थी. उस वक्त मेरा पति से विवाद चल रहा था. तब केस के सिलसिले में मेरी मुलाकात महेंद्र राठी से हुई. उसने मेरा मोबाइल नंबर लिया. फिर मुझे फोन करने लगा।

महिला ने बताया- एक बार मेरी कोर्ट में तारीख थी. तब महेंद्र राठी कोर्ट के बाहर आ गया. जैसे ही मैं कोर्ट से निकली तो बोला कि चलो मैं तुम्हें बस स्टैंड तक छोड़ देता हूं. मैं भरोसा करते उसकी गाड़ी में बैठ गई. लेकिन वो मुझे कहीं और ले जाने लगा. मैंने कहा कि ये रास्ता तो बस स्टैंड की तरफ नहीं जाता. तब महेंद्र ने कहा कि मेरे क्वार्टर जा रहे हैं हम. वहां पानी पीकर तुम्हें बस स्टैंड छोड़ दूंगा।

‘तू मुझे अच्छी लगती है’

FIR में पीड़िता ने कहा- सरकारी क्वार्टर में महेंद्र ने मेरे साथ रेप किया. फिर बोला कि वो मुझसे प्यार करता है और शादी करना चाहता है. बोला कि तू मुझे अच्छी लगती है. अगर विश्वास नहीं है तो चल बरसाना के राधा रानी मंदिर. फिर वो मुझे मंदिर ले गया. वहां पत्थर पर अंगूठा रगड़ने लगा. फिर खून से मेरी मांग भरी. जब मैंने घर जाकर भाई को ये बात बताई तो उन्होंने कहा कि हम इस रिश्ते को नहीं मानते. महेंद्र ने तब कहा कि वो मेरे साथ मंगनी करेगा. फिर घर आकर उसने मेरे साथ मंगनी की।

झूठे केस में जेल भिजवाया3211585

पीड़िता के मुताबिक- इसके बाद महेंद्र मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहता था. एक बार जब मैंने कहा कि ये सब शादी के बाद तो उसने मेरी बहन और मुझे कमरे में बंद भी कर दिया. तब जबरन उसने मेरे साथ संबंध बनाए. फिर साल 2024 में महेंद्र शादी से मुकर गया. हमने इसका विरोध किया तो उसने मुझे, मेरी बहन और भाई को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया. इसमें महेंद्र के दोस्त CI पवन चौबे ने भी उसका साथ दिया. अब हमें बड़ी मुश्किल से बेल मिली है. इसलिए मैं चाहती हूं कि महेंद्र को अपने किए की सजा मिले।पुलिस की वर्दी में छुपा हैवान: इंस्पेक्टर ने शादी का वादा करके रेप किया, पीड़िता की दर्दनाक दास्तान

 

Exit mobile version