Latest

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन, अग्निवीरों के लिए पुलिस और माइनिंग गार्ड भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन, अग्निवीरों के लिए पुलिस और माइनिंग गार्ड भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण मि‍लेगा । हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनावी जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब है. चुनाव से पहले हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा. साथ ही उनके लिए कई अन्य लाभकारी योजनाओं का ऐलान किया गया है.

हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनावी जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब है. चुनाव से पहले हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा. साथ ही उनके लिए कई अन्य लाभकारी योजनाओं का ऐलान किया गया है.

Result Hold: MPPSC के 13% रिजल्ट होल्ड, हाईकोर्ट ने सरकार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, उम्मीदवारों की सूची मांगी

मुख्यमंत्री सैनी ने आज बुधवार को अग्निवीरों के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “हरियाणा सरकार की ओर से अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती के साथ-साथ माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी के आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी.” सीएम ने कहा कि पुलिस और फॉरेस्ट आदि सेवाओं में सीधी भर्ती करने का प्रावधान किया जा रहा है. इसके लिए अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा.

उम्र संबंधी छूट का जिक्र करते हुए सीएम सैनी ने कहा किग्रुप C और D की भर्ती में भी अग्निवीरों को 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसके अलावा ग्रुप C की भर्ती में 5 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा.

चुनाव से पहले विपक्ष की ओर से अग्निवीर योजना के खिलाफ लगातार प्रचार किया जा रहा है और माना जा रहा है कि हाल में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अग्निवीर योजना को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ा. आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन से सबक लेते हुए बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में इसके नकारात्मक छवि को कम करने की कोशिश में जुटी है.

इसी सिलसिले में हरियाणा में चुनाव से पहले राज्य सरकार ने अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड में भर्ती के लिए आरक्षण का ऐलान किया है. साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि अपना काम शुरू करने वाले अग्निवीरों को 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज लोन दिया जाएगा. इसके अलावा अग्निवीर को 30 हजार तक की सैलरी देने वाले औद्योगिक उपक्रमों को 60 हजार वार्षिक की सब्सिडी भी दी जाएगी. यही नहीं अग्निवीरों को आर्म्स लाइसेंस भी दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर लगातार दुष्प्रचार कर रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी योजना है. इस योजना के जरिए हमें स्किल्ड युवा मिल रहे हैं.

Back to top button