Site icon Yashbharat.com

Harda Fataka Factory Blast: हरदा के पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 12 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

06 02 2024 harda visphot 215 202426 124357

Harda Fataka Factory Blast: हरदा के पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 12 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल शहर में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।

फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगी है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

हादसे में एक दर्जन से अधि‍क लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों के स्‍वजनों को चार-चार लाख की सहायता राश‍ि दी जाएगी।इसके साथ ही घायलों को हरसंभव मदद दी जाएगी। उपचार निशुल्‍क किया जाएगा।

आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक

 

फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत और 100 से अध‍िक घायलों की सूचना है। मौके पर सड़क पर यहां-वहां शव पड़े देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि 100 से अधिक लोग अभी भी इस फैक्‍ट्री में फंसे हुए हैं। फैक्‍ट्री में रह-रहकर अभी भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में एक दर्जन से अध‍िक मौतों की जानकारी मिल रही है। यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

 

 

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल-चाल जाने और स्वजनों को मदद का आश्वासन दिया। घायलों की मदद के लिए कई लोग खुद ही रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
डी सी पी पद्म विलोचन शुक्ला ने बताया भोपाल में ट्रैफिक का पूरा अमला व्यवस्था बनाने में लगा दिया गया है, जिले की सीमा से एम्स और हमीदिया अस्‍पताल तक ग्रीन कारिडोर बन गया है।
Exit mobile version