katniLatest

श्री मेहड़ दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

श्री मेहड़ दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

कटनी। गुरु का दर्जा महान है; गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता। इसी कारण गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाता है। इस कड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री मेहड़ दरबार की दादी साहिब नानकी देवी जी के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण:

  • अखण्ड पाठ साहिब: दि. 8 जुलाई से गुरु का अखण्ड पाठ आरंभ होगा।

  • नित नेम: मंगलवार दिनांक 9 जुलाई को प्रातः 9 बजे श्री वाहिगुरू जाप व बाबा थॉवरदास जी के नित नेम का आयोजन होगा।

  • महिला मंडल सत्संग: बुधवार दिनांक 10 जुलाई को महिला मंडल द्वारा सत्संग भजन कीर्तन का आयोजन होगा।

  • श्री सत्य नारायण स्वामी की व्रत कथा: दि. 11 जुलाई को प्रातः 9 बजे से श्री सत्य नारायण स्वामी की व्रत कथा आरती अरदास प्रसाद वितरण होगा एवं सायंकाल 5 बजे गुरु के नितनेम शब्द कीर्तन का कार्यक्रम होगा।

  • गुरु पूर्णिमा उत्सव: दि. 12 जुलाई, रविवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन प्रातः 9 बजे से समाधि स्थल पर गुरूदेवों का पंचामृत स्नान, पूजन अर्चना के बाद 11 बजे से आम भण्डारा (गुरु का लंगर) आरंभ होगा। दोपहर 12 बजे से सत्संग भजन कीर्तन व श्री गुरु के अखण्ड पाठ साहिब को भोग पडे़गा एवं आरती अरदास आदि कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी धर्मप्रिय जनों से भाई नारायण दास जी ने आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर सपरिवार पधारकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनायें।

Back to top button