Latest

EPFO ने साफ किया: PF पर ब्याज अभी भी 8.25%, 10% की अफवाह गलत

EPFO ने साफ किया: PF पर ब्याज अभी भी 8.25%, 10% की अफवाह गलत,कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पर सोशल मीडिया में यह दावा फैल रहा था कि सरकार PF पर ब्याज बढ़ाकर 10% कर सकती है। हालांकि सरकार ने इसे खारिज कर दिया है। संसद में लिखित बयान में कहा गया कि PF पर ब्याज दर EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज द्वारा तय की जाती है और वर्तमान में यह 8.25% ही है।

EPFO ने साफ किया: PF पर ब्याज अभी भी 8.25%, 10% की अफवाह गलत

सरकार ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मौजूदा दर अन्य बचत योजनाओं की तुलना में अभी भी सुरक्षित और आकर्षक है। पिछले वर्षों में EPF ब्याज दर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है:

  • 2020-21: 8.50%
  • 2021-22: 8.10%
  • 2022-23: 8.15%
  • 2023-24: 8.25%

EPFO ने साथ ही ‘Passbook Lite’ फीचर के माध्यम से अपने EPF बैलेंस को आसानी से चेक करने की सुविधा भी दी है। सदस्य UAN से लॉगिन कर पासबुक, जमा, निकासी और बैलेंस की जानकारी देख सकते हैं।

यह अपडेट देश के करोड़ों PF सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ब्याज दरों में बदलाव सीधे उनके भविष्य निधि के रिटर्न को प्रभावित करता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम