गुना।जिला शिक्षा अधिकारी ने जब शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, अनुपस्थित पाए गए सभी सभी शिक्षकों का वेतन काटने का आदेश जारी किया।
जिले के शासकीय स्कूलों में पिछले सात दिन से अनुपस्थित चल रहे 50 शिक्षकों का सात-सात दिन का वेतन काटने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा एक संकुल अकादमिक समन्वयक (सीएसी) का भी सात दिन का वेतन काटा गया है।
डीईओ आरएल उपाध्याय के मुताबिक पिछले दिनों किए गए आकस्मिक निरीक्षण में विभिन्न् स्कूलों के 50 शिक्षक सात दिन से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनका सात दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसके अलावा बमोरी ब्लॉक में सीएसी छतरसिंह लोधा का भी सात दिन का वेतन काटा गया है। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी में लापरवाही बरती है। सीएसी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।





















Leave a Reply