Saturday, May 2, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

Gujarat : पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बुलेट प्रूफ टेंट में ठहरीं विद्या बालन

अपनी अपकमिंग फिल्म तुम्हारी सुलु के प्रमोशन के लिए विद्या बालन सीमा सुरक्षा बल की चौकी विगाकोट पहुंची। इसके बाद गुजरात में उन्होंने भुज के रण उत्सव में शिरकत की जो दुनियाभर में मशहूर है। यह सुनकर आपको बेशक हैरानी होगी कि एक्ट्रेस दर्शकों के साथ नंगे पैर सफेद रेत पर चली लेकिन यह सच है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूरे चांद की रात में बालन आगंतुकों के साथ नंगे पैर रेत पर चलीं।

विद्या के लिए परफेक्ट होस्ट बनते हुए गुजरात पर्यटन प्राधिकारी ने उन्हें बेहद लग्जरी, काफी जगह वाला वो टेंट ऑफर किया जो प्रधानमंत्री सहित उच्च पदाधिकारियों के लिए आरक्षित है। यह बुलेट प्रूफ टेंट भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है। इसमें एक लिविंग रुम सहित सोफा, टीवी और मल्टीमीडिया प्लेयर, दो बेडरुम सहित आलीशान सुईट और दो कपड़ो की आलमारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply