कन्या महाविद्यालय में बैकिंग क्षेत्र में रोजगार एवं सेवा के अवसर पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

कन्या महाविद्यालय में बैकिंग क्षेत्र में रोजगार एवं सेवा के अवसर पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजि

कटनी-शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में एवं विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक नागेंद्र यादव के संयोजन में “बैकिंग क्षेत्र में रोजगार एवं सेवा के अवसर” विषय पर एक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बैंकिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, और सेवा शर्तों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को अपने करियर के प्रति जागरूक रहने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सतत् तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से छात्राएं अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती हैं। उनके प्रेरक शब्दों ने छात्राओं में उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कटनी के लीड बैंक प्रबंधक मेझरस किण्डो और क्षेत्रीय कार्यालय, कटनी के एच.आर. मैनेजर सौरभ मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। किण्डो ने बैंकिंग क्षेत्र में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पी.ओ.) के पद के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को प्रभावी अध्ययन रणनीतियों और समय प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए प्रेरित किया। श्री सौरभ मिश्रा ने बैंकिंग क्षेत्र में सेवा शर्तों, वेतन संरचना, और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं के लिए विशेष अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. अशोक शर्मा, देववती चक्रवर्ती, विनीत सोनी, प्रियंका सोनी, प्रेमलाल कावरे, और श्री आंजनेय तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग भीम बर्मन द्वारा प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। यह आयोजन छात्राओं के लिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Exit mobile version