मध्यप्रदेश
Guest Teachers Payment: अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, मिला यह आदेश

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश श्री केके द्विवेदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश क्रमांक 2789 दिनांक 26 अक्टूबर 2021 के माध्यम से आदेशित किया है कि सभी अतिथि शिक्षकों को माह अक्टूबर का वेतन प्रदान किया जाए।
श्री द्विवेदी ने अपने आदेश में लिखा है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि दीपावली त्यौहार के पूर्व समस्त अतिथि शिक्षकों को अक्टूबर महीने का मानदेय भुगतान हो जाए।








