मध्यप्रदेश

Guest Professor : अतिथि विद्वानों की मांग जायज़, सरकार गंभीरता से कर रही विचार!

भोपाल। पिछले दो दशकों से उच्च शिक्षा की रीढ़ रहे अतिथि विद्वानों ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलकर गुहार लगाए की सरकार किया हुआ नियमितीकरण का वादा पूरा करे,अतिथि विद्वानों ने कहा की खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित दर्जन भर नेता मंत्री आंदोलन में आकर भविष्य सुरक्षित करने का वादा किए थे लेकिन आज तक एक भी कदम सरकार नही उठाई है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा की आपकी मांग जायज़ है सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है,आपसे किया हुआ वादा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जरूर पूरा करेंगे और जल्दी ही आपको खुशखबरी मिल जाएगी।प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश मिडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने बताया की पिछले 26 वर्षो से लंबित मांगों को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर निवेदन किए की अतिथि विद्वानों से किया वादा सरकार पूरा करे।
आगे डॉ पांडेय ने कहा की परीक्षा,प्रवेश,प्रबंधन आदि सभी कार्य अतिथि विद्वान ही कर रहे हैं।जिस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने गंभीरता से विचार कर समस्या का निराकरण का भरोसा दिलाए।प्रतिनिधि मंडल में डॉ रोहित तिवारी,डॉ प्रमोद तिवारी,डॉ विकास पांडेय,डॉ नीरज मिश्रा,डॉ मनोज तिवारी,डॉ संतोष तिवारी,डॉ विकास मिश्रा,डॉ के पी मिश्रा,डॉ प्रवीण पाठक,डॉ अविनाश सिंह,डॉ भरत तिवारी,डॉ राजेश कुशवाहा,आदि आधा सैकड़ा अतिथि विद्वान शामिल रहे।

Back to top button