खाध विभाग की अवैध वसूली से तंग किराना व्यापारियो ने सौंपा ज्ञापन
कटनी । किराना व्यापारी संघ ने व्यापारियों से प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को संबोधित एक ज्ञापन जिला कटनी के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन को सौंपकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा व्यापारियों से मनमाने ढंग से डरा धमकाकर अवैध वसूली के संबंध में अवगत कराते हुए उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मोहन सचदेवा,मनोज कस्तवार,आशीष कंदेले,पंकज त्रिसोलिया,विपुल कोटक,संजय चौदहा बेबू,संजय बरसैयां,उमाशंकर छिरोलया,संजय तनवानी,मनीष पटेल,सुनील बच्चाराम,अवधेश मोर,अजय चौदहा,महेश बजाज,जीवन अग्रवाल,सुबोध बिलैया सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही।

