Tuesday, April 7, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 19 उद्योगों को अनुदान मंजूरी, क्लस्टर पार्क पर जोर

कटनी में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 19 उद्योगों को अनुदान मंजूरी, क्लस्टर पार्क पर जोर, ‘म.प्र. एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025’ के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सहायता समिति की बैठक में 19 औद्योगिक इकाइयों को उद्योग विकास अनुदान सहायता के लिए मंजूरी दी गई।

Salary Hike 2026 India: इस साल कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें सेक्टर वाइज रिपोर्ट

कटनी में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 19 उद्योगों को अनुदान मंजूरी, क्लस्टर पार्क पर जोर

बैठक में राईस मिल, दाल मिल, वॉल पुट्टी प्लांट, बायोमास पेलेट्स, नमकीन निर्माण, रिफेक्ट्रीज और कार्बन ब्लॉक उद्योगों के प्रकरणों की समीक्षा की गई। कार्बन ब्लॉक, फ्यूल ऑयल और वायर निर्माण से संबंधित 7 इकाइयों के लिए कार्यस्थल का भौतिक निरीक्षण करने और सभी इकाइयों को एक ही स्थान पर ‘क्लस्टर पार्क’ विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा, अधोसंरचना विकास हेतु प्राप्त 4 प्रकरणों पर निर्णय लिया गया कि कार्य पूर्ण होने और उत्पादन शुरू होने के बाद प्रस्तुत बिलों के आधार पर अनुदान स्वीकृत किया जाएगा।

कटनी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

कटनी में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 19 उद्योगों को अनुदान मंजूरी, क्लस्टर पार्क पर जोर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम