Youth Sangam Katni: रोजगार मेलों में शानदार प्रदर्शन, जिले को मिला प्रदेश में पहला स्थान

सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कटनी प्रदेश के टॉप-3 जिलों में शामिल

Youth Sangam Katni: रोजगार मेलों में शानदार प्रदर्शन, जिले को मिला प्रदेश में पहला स्थान,   मध्यप्रदेश के कटनी जिले ने प्रदेश स्तर पर युवा संगम मेलों में शानदार उपलब्धि दर्ज की। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इन रोजगार एवं स्वरोजगार मेलों में दिसंबर 2025 में द्वितीय, जनवरी 2026 में चतुर्थ और मार्च 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

Salary Hike 2026 India: इस साल कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें सेक्टर वाइज रिपोर्ट

Youth Sangam Katni: रोजगार मेलों में शानदार प्रदर्शन, जिले को मिला प्रदेश में पहला स्थान

जिले में आयोजित 10 मेलों में कुल 2,894 बेरोजगार युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर दिए गए और 371 युवाओं को अप्रेंटिसशिप में चयनित किया गया। इसके अलावा, 10,706 युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

मेले में शारदा रिफैक्ट्रीज, प्रीमियर रिफ्रैक्ट्रीज, प्रतिभा सिंटेक्स, मोहिनी हेल्थ, वर्धमान टेक्सटाइल, शिव शक्ति बायोटेक, बीमा निगम और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। संचालनालय भोपाल द्वारा निर्धारित 2,200 चयन लक्ष्य के मुकाबले जिले ने कई गुना अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा।

कलेक्टर श्री तिवारी और जिला रोजगार अधिकारी डीके पासी को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयुक्त रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।