Site icon Yashbharat.com

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पनिहाई धाम में भव्य कलश यात्रा, महिलाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पनिहाई धाम में भव्य कलश यात्रा, महिलाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पनिहाई धाम में भव्य कलश यात्रा, महिलाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

कटनी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पनिहाई धाम में भव्य कलश यात्रा, महिलाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश। कटनी के कैमोर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर पनिहाई धाम में भव्य कलश यात्रा और विशेष पूजन का आयोजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर और सीएमओ मनीष परते की मौजूदगी में महिलाओं ने जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ ली।

कटनी (कैमूर): मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को गंगा दशमी के पावन अवसर पर कटनी जिले के कैमोर नगर में जनआस्था और पर्यावरण चेतना का एक अनूठा संगम देखने को मिला। नगर परिषद कैमोर द्वारा पनिहाई धाम स्थित जलीय संरचना पर विशेष पूजन, भव्य कलश यात्रा और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कलश यात्रा निकालकर जल स्रोतों को सहेजने का संकल्प लिया।

UP Panchayat News: यूपी में इतिहास में पहली बार ग्राम प्रधान ही बनेंगे गांवों के ‘प्रशासक’, कार्यकाल खत्म होने के बाद भी नहीं छिनेंगे अधिकार

विधायक संजय पाठक के प्रयासों से संवरा है पनिहाई धाम

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पनिहाई धाम के जीर्णोद्धार और इसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के विशेष मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से ही नगर को पनिहाई धाम स्थित इस महत्वपूर्ण जलीय संरचना की सौगात मिली है। आज यह स्थल न केवल क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की मिसाल बन चुका है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए जनआस्था का भी एक प्रमुख केंद्र है।

जल संरक्षण हमारी संस्कृति और भविष्य: पलक नमित ग्रोवर

यह गरिमामयी कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय और मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा:

“जल स्रोतों की स्वच्छता और उनका संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जल संरक्षण हमारी समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है और यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील विषय है।”

निरंतर जारी हैं जागरूकता गतिविधियां: CMO मनीष परते

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) मनीष परते ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन को लेकर लगातार विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे अपने आस-पास के जलीय स्रोतों में गंदगी न फैलाएं और उनके संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें।

मातृशक्ति ने संभाली कमान, कलश यात्रा में दिखा उत्साह

इस पूरे अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक संगठक श्रीमती मनोरमा सिंह की सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने नगर की महिलाओं को न सिर्फ जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि इस अभियान में उनकी शत-प्रतिशत भागीदारी भी सुनिश्चित की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की टोली पूरे रास्ते जल ही जीवन है और स्वच्छता के नारे लगाते हुए पनिहाई धाम पहुंची, जहां जलीय संरचना का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती की गई।

Exit mobile version