Latest

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में उद्यमिता सम्मेलन का भव्य समापन

_स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यक्रमों का आयोजन 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में उद्यमिता सम्मेलन का भव्य समाप

_स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यक्रमों का आयोजन 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक

कटनी -स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत तिलक महाविद्यालय में उद्यमिता सम्मेलन का अंतिम कार्यक्रम भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में उद्यमी श्री मनीष गेइ जी को रोल मॉडल के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया और उन्हें उद्यमिता सम्मान भी प्रदान किया गया । उन्होंने बच्चों के लिए जैविक उधमिता 37 करोड़ स्टार्टअप का देश एक-एक पुस्तक देने की घोषणा भी की, जिस पुस्तक का विमोचन इस कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिके रूप में श्रीमती कृतिका कुहर जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र , महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर खरे जी रहे एवं आतिथ्य रहा त्रिपाठी जी, और गुंजन का।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश चंदेरिया जी (जिला संयोजक एवं समन्वयक) द्वारा की गई और मंच संचालन श्रीमती वंदना गेलानी (जिला सह-संयोजिका एवं कार्यक्रम प्रभारी ) ने कुशलतापूर्वक किया।
इस दौरान स्वदेशी वस्तुओं की सूची भी वितरित की गई, जिन्हें दैनिक जीवन में उपयोग करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 15 उद्यमशील छात्रों का सम्मान किया गया, जो अपने माता-पिता का सहयोग करते हुए उद्यमिता में कदम बढ़ा रहे हैं।
इस आयोजन के सफल समापन के लिए मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रमुख सुश्री वसुंधरा सिंह का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करना चाहूंगी, जिन्होंने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में अमूल्य सहयोग दिया।
विशेष रूप से आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहीं हंसा खंडेलवाल अकांक्षा बरसैयां प्रिया सिँह सरिता साराफ बरखा बजाज श्रीमती नीति वर्म, और योगिता त्रिसोलिय l।

इस आयोजन का संयोजन स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसमें 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Back to top button