FEATUREDLatestराष्ट्रीय

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक चौबे को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया

कटनी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक चौबे को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलगुरू प्रो. आलोक चौबे को नियुक्त किया है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक चौबे को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया

प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति मध्यप्रदेश, भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रो. आलोक चौबे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि के लिए कुलगुरू नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इनकी सेवा शर्तें एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम- 1 के अनुसार शासित होंगी।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि