Good News: Petrol Cheaper By 10 ₹: दिवाली की पूर्व संध्या पर सरकार ने देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल यानी 4 नवंबर से 5 रुपए और 10 रुपए कम कर दिया गया है.
उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर संबंधिक अधिकारी ने कहा कि डीजल पर पेट्रोल के मुकाबले दोगुना टैक्स घटाया गया है. इससे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. रबी फसल के सीजन की शुरुआत हो रही है. कृषि के काम में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मुख्य रूप से डीजल पर चलते हैं. ऐसे में डीजल के रेट में कटौती से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह खबर अभी लिखी जा रही है…

