Good News: जबलपुर में Corona के नए मरीजों से स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा, 201 डिस्चार्ज तो 176 नये मरीज मिले

आशीष शुक्ला..

जबलपुर – कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार 29 सितम्बर को 201 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 176 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 201 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8388 हो गई है।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 176 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9855 पहुँच गई है ।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 149 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1318 हो गये हैं ।

Exit mobile version