Site icon Yashbharat.com

शासकीय सेवकों के लिए सुनहरा मौका: ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026’ के लिए आवेदन शुरू, विजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपये

02 11 2023 cash jabt 2023112 33536

शासकीय सेवकों के लिए सुनहरा मौका: ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026’ के लिए आवेदन शुरू, विजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपये। मध्य प्रदेश शासन ने सरकारी सेवाओं में नवाचार (Innovation) और बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के लिए “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026” की घोषणा कर दी है। कटनी जिले सहित प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अब अपने विशेष कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित हो सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

इच्छुक शासकीय सेवक 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

किसे मिलेगा पुरस्कार?

यह पुरस्कार उन शासकीय सेवकों को दिया जाएगा जिन्होंने 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया और उल्लेखनीय कार्य किया है।

इन 7 क्षेत्रों में नवाचार पर मिलेगा सम्मान

पुरस्कार के लिए प्रमुख रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों को चुना गया है:

  1. नागरिक सेवा प्रदाय (Citizen Service Delivery)

  2. सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन (IT & Good Governance)

  3. शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास

  4. स्वास्थ्य एवं पोषण

  5. अधोसंरचना (Infrastructure)

  6. सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण

  7. रोजगार एवं आर्थिक विकास

पुरस्कार राशि और संख्या

इस वर्ष कुल 15 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक लाख रुपये (₹1,00,000) की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। यदि एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक पात्र पाए जाते हैं, तो पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से वितरित की जाएगी।

कटनी जिले में माइनिंग से लेकर किसानों के लिए कई नए प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का यह एक बेहतरीन अवसर है।

प्रशासन और सरकारी योजनाओं की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें यशभारत के साथ….

Exit mobile version