FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

Gold Mining In Katni: कटनी में फिर पता चला स्वर्ण भंडार, अबकी बार माइनिंग की जगी आस

Gold Mining In Katni: कटनी में फिर पता चला स्वर्ण भंडार, अबकी बार माइनिंग की जगी आस । मध्य प्रदेश का विंध्य क्षेत्र हमेशा से ही खनिज संपदा के लिए जाना जाता है यहां से निकलने वाली कैमूर घाटी अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग खनिज संपदा उगल रही है यहां पन्ना में मिलने वाला हीरा विश्व प्रसिद्ध है इसके साथ ही कटनी में मिलने वाला चूना, शालीमना बाद का मार्बल, रीवा जिले में मिलने वाला पटिया पत्थर, सिंगरौली का कोयला देश में मशहूर है।  इसी बीच एक बड़ी खबर कटनी से सामने आ रही है।

इमलिया गांव में 2017 में स्वर्ण अयस्क होने का पता चला था

अगर सब कुछ ठीक रहा तो जिले के इमलिया में मध्य प्रदेश की पहली सोने की खदान लगाई जाएगी? फिलहाल इस पर सरकार और माइनिंग विभाग पूरी तरह गोपनीस स्तर पर काम कर रहा है। मामला सोने के मिलने का है लिहाजा लोग जगह पता चलते ही इसकी खुदाई में न लग जाएं इसलिए पूरा मामला गोपनीय रखा जा रहा है।

 

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तक लगाना पड़ी थी

अब से कुछ साल पहले भी ऐसा हो चुका है जब कटनी के समीप गांव में सोने मिलने की खबर के बाद हजारों लोग यहां पहुंच गए थे। हालात बिगड़े तो यहां केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तक लगाना पड़ी थी। अब एक बार फिर सोने का पता लगने के बाद इसकी कई सालों से जांच चल रही थी यह सोना कितना है और इसकी माइनिंग हो सकती है।

 

यहां साढ़े तीन लाख टन स्वर्ण अयस्क मौजूद

अथवा नहीं इसे लेकर अब केन्द्रीय खनन मंत्रालय अपनी जांच में जुटा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाया गया है कि यहां साढ़े तीन लाख टन स्वर्ण अयस्क मौजूद है भारतीय खान ब्यूरो ने माइनिंग प्लान बना कर केंद्र सरकार को भेज दिया है और पर्यावरणीय अनुमति मिलने के बाद यहां खनन का कार्य भी शुरू हो जाएगा। सिफ यही नहीं कटनी के साथ ही बरही में भी स्वर्ण अयस्क मिलने की पुष्टि की गई है ।

 

कटनी के इमलिया गांव में वर्ष 2017 मैं स्वर्ण अयस्क होने का पता चल गया था तबसे ब्यूरो इस पर काम कर रहा है अब स्वर्ण अयस्क खनन के लिए अपना ली गई है और जल्द ही यहां सोने की खदान भी लगाई जाएगी यह कटनी के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के लिए अच्छी खबर है.।

Back to top button